क्या आपको अभी तक Pradhan Mantri Gramin Awaas Yojana 2021 का लाभ नहीं मिला , अगर नहीं मिला तो यहाँ शिकायत करें।

Advertisements

क्या अभी तक आप कच्चे घर में रह रहे है या फिर टूटे फूटे और जीर्ण घर में रह रहे हैं जबकि भारत सरकार ने फैसला लिया हुआ है की वर्ष 2022 तक कोई भी व्यक्ति कच्चे घर में नहीं रहना चाहिए यानी की वर्ष 2022 तक भारत के सभी गरीबो के पास एक पक्का घर होना चाहिए।  अगर अभी तक कोई व्यक्ति कच्चे घर में रह रहा है तो उसके दो या तीन ही कारण हो सकते हैं , पहला कारण आपको अभी तक इस योजना का ही पता नहीं है , आपके गांव का सरपंच , पंचायत का मुखिया ने आपका नाम अभी तक लिस्ट में नहीं दिया है या फिर आपको सरकारी दफ्तरों में बैठे अफसरों ने कोई रास्ता नहीं दिया है और आपसे घूस लेना चाहते हैं। 

अगर ऊपर लिखे हुए इन सभी कारणों से अभी तक आपको पक्का घर नहीं मिला है तो घबराइयेगा नहीं आज हम आपको सही रास्ता दिखाने वाले हैं और आप भी अपने सपनो का घर बनवा सकते हैं वो भी फ्री में जैसे अन्य लोगो ने बनवाया है।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin से आपको पक्का घर कैसे मिलेगा।

Pradhan mantri awas yojana gramin का नाम तो आपने भली भांति सुना होगा या हो सकते है आपने इससे पहले वाली योजना का नाम सुना हो जिसका नाम था Indira Awas Yojana , जी हाँ दोस्तों अब Indira Awas Yojana योजना बन चुकी है Pradhan mantri awas yojana gramin 2021 . जिसका उद्देस्य है की वर्ष 2022 तक के सभी कच्चे घरो में रहने वाले व्योक्तियों के पास पक्का मकान होना चाहिए और ऐसे घर जो रहने के लायक नहीं हैं उनको भी दोबारा बनाने का लक्ष्य लिया गया है। 

Pradhan-mantri-awas-yojana
Pradhan-mantri-awas-yojana

PM awas yojana gramin 2021बड़ी तीव्र गति से अपने देश में काम कर रही है तो लोगो को धड़ा धड़ पक्के मकान दिए जा रहे हैं।  लेकिन अगर आपने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना जरूर , पढ़ने के बाद आप इस योजना का लाभ अवस्य ले पाएंगे।

Pradhan Mantri Gramin Awaas Yojana से अभी तक आपको पक्का घर क्यों नहीं मिला

हैरानी की बात यह है की जिन लोगो को अभी तक ये पक्का घर नहीं मिला हैं वो पीछे कैसे रह गए जब की भारत सरकार फ्री में यह पक्का घर बनवा कर दे रही है।  इसके कई कारण हो सकते हैं , सबसे पहला कारण यह हो सकता है की आप अभी तक pm awas yojana gramin के बारे में अवगत ही नहीं हैं , दूसरा कारण यह हो सकता है की आप pm awas yojana gramin के बारे में अवगत तो हैं मगर आपके गांव की पंचायत का मुखिया आपके साथ नहीं खड़ा है। 

pradhan-mantri-awas-yojana-gramin
pradhan-mantri-awas-yojana-gramin

मतलब आपके गाँव की पंचायत के मुखिया ने अभी तक आपका नाम pm awas yojana list 2021 में नहीं दिया है जो भारत  सरकार हर गाँव के सरपंच, पंचायत मुखिया , तहसीलदार और ग्राम सचिव से मांगती है , जिनको यह लिख कर देना होता है की गाँव में ऐसे कितने घर हैं जो pmayg gramin 2021 के अंतर्गत आते हैं।  एक और कारण हो सकता है जो अभी तक आपके और आपके पक्के घर के बीच में रोड़ा बना हुआ होगा , और वो है सरकारी अफसरों की घूसखोरी का लालच , जी हाँ दोस्तों सरकार योजनाएं तो बहुत सी बनाती हैं मगर देश के ये गद्दार अफसर इन योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से नहीं होने देते और  रिश्वतखोरी के लालच में आम जनता को परेशान करते रहते हैं। 

मगर आप बिलकुल बेफिक्र हो जाएँ और स्टेप बाई स्टेप इस पोस्ट को पड़ते रहे में बताऊंगा की आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं और अगर आपको कोई व्यक्ति इस योजना का लाभ लेने में परेशान कर रहा है तो आप उसकी शिकायत कहाँ पर कर सकते हैं।

क्या आप Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin के बारे में जानते हैं।

Pradhan Mantri Gramin Awaas Yojana, प्रधान मंत्री द्वारा शुरू की गई योजना है जो वर्ष 2015 में शुरू की गई थी।  इस योजना के अंतर्गत सभी गरीब लोगो को 2022 तक रहने के लिए घर उपलब्ध  कराने का लक्ष्य लिया गया है।  इस योजना को दो भागो में बांटा गया है जो इस प्रकार से हैं -PMAY – U और PMAY -G , PMAY – U का मतलब Pradhan Mantri Awas Yojana Urban यानि शहरी योजना और  PMAY -G का मतलब  Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin, यानी ग्रामीण क्षेत्र के लिए।  दोनों योजनाओं का उद्देश्य एक है लेकिन दोनों अलग अलग तरह से काम करती हैं। 

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin के तहत घर बनाने के लिए आपको मिलेगी ये रकम

क्या आप जानते हैं , Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2021 योजना के तहत कितनी राशि घर बनाने के लिए मिलती है अगर नहीं जानते हैं तो अप्लाई करने से पहले ये जानना बहुत जरूरी है।  pradhan mantri awas yojana gramin 2021 के अंतर्गत पहले यह राशि 70 हजार रूपये मिलती थी लेकिन भारत सरकार ने अब इस राशि को बड़ा कर 130000 रूपये कर दिया है और इसके आलावा सरकार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एक स्वच्छ सोचालय भी बनवाके दे रही है।  यह pradhan mantri awas yojana gramin 2021 के अंतर्गत दी जाने वाली राशि बिलकुल फ्री होती है जो कभी सरकार को वापिस नहीं लौटानी पड़ती है।  लेकिन अगर ऊपर दी गई राशि से काम नहीं चलता है तो सरकार 70000 रूपये का ऋण भी सस्ती ब्याज दर पर उपलब्ध करा रही है।  इसलिए दोनों को मिलाकर यह राशि 2 लाख तक बन जाती है।  इसके आलावा भी और बहुत सी सरकारी योजनाएं हैं जिनका आप फ्री में लाभ ले सकते हैं जो की जन कल्याण के लिए लांच की गई हैं।

अब Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin का लाभ ले सकेंगे स्वर्ण जाती के लोग भी।

पहले जब यह योजना Indira Awas Yojana के  तहत चलाई जाती थी तो इस योजना का लाभ केवल आरक्षित वर्ग यानी SC, BC, OBC और अन्य पिछड़ा वर्ग ही इस योजना का लाभ ले सकता था लेकिन अब सरकार ने आरक्षित वर्ग के साथ ऐसे वर्ग को भी जोड़ दिया है जो बेहत गरीबी रेखा से निचे अपना जीवन यापन कर रहा है।  यह चयन प्रक्रिया 2011 की जनगणना के अनुसार लिए गए गरीबी के आंकड़ों पर आधारित है और किसी भी धर्म , जाती और समाज का व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है।  अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं आप भी अपना नाम अपने गाँव के सरपंच या मुखिया के यहाँ पर नोट करवा सकते हैं लेकिन अपना नाम लिस्ट में लिखवाने से पहले आपको ये जानना जरूरी है की क्या आप इस योजना का लाभ लेने के पात्र है इसके लिए आगे दी गई पात्रता की जानकारी ध्यान से पढ़ें।

Pradhanmantri Awas Yojana Gramin की पात्रता क्या है।

Pradhanmantri Awas Yojana Gramin की पात्रता बड़ी ही सरल है।  आप भी इस योजना के पात्र हो सकते हैं लेकिन आपको यह योजना बड़े ध्यान से पड़नी होगी।  इस योजना का पात्र होने के लिए आपको किसी विशेष जाती , धर्म , समुदाय का होना जरूरी नहीं है बल्कि यह योजना तो हर धर्म , जाती और समुदाय के लिए उपलब्ध है।  इस योजना के लिए गाँव की पंचायत या ब्लॉक लेवल के अफसरों द्वारा आपका चयन किया जायेगा , सबसे पहले वो लोग चुने जायेंगे जिनके पास कोई पक्का माकन नहीं है , उसके बाद वो लोग चुने जायेंगे जिनके पास केवल एक कमरे वाला मकान है और फिर उसके बाद 2 कमरों वाले मकान के लोगो को चुना जायेगा ,लेकिन आपको अपने एप्लीकेशन अपनी ग्राम पंचायत के पास जरूर जमा करनी है , ऐसा न हो की आप से अमीर लोग आप से पहले इस योजना का लाभ उठा कर ले जाएँ और आप देखते ही रह जाएँ।  इस योजना में ऐसे लोगो को भी मकान दिया जायेगा जिनके घर में कोई भी 18 से लेकर 59 साल का पुरुष कमाने वाला नहीं है और केवल महिला ही घर चला रही हैं। 

ऐसे लोगो को भी इस योजना के तहत घर दिया जायेगा जिनके घर में कोई भी व्यस्क नहीं है यानी सभी सदस्य 18 साल से कम उम्र के हैं।

ऐसे लोगो को भी घर दिया जायेगा जिनके परिवार में 25 साल से ऊपर सभी सदस्य अनपढ़ हैं।

ऐसे व्यक्ति जो भूमिहीन  हैं और अपना जीवन यापन केवल दिहाड़ी मजदूरी करके ही कर रहे हैं। 

PM Awas Yojana List में अपना नाम कैसे चेक करें


दोस्तों अगर आपने pmayg scheme 2021 के लिए अप्लाई किया है और अभी तक आपको पता नहीं है की आपका नाम सेलेक्ट हुआ है या नहीं या आप अपना नाम pm awas yojana list में चेक करना चाहते हैं तो निचे दिए गए प्रोसेस को ठीक तरह से फॉलो करना आपको पता चल जायेगा की आपका नाम लिस्ट है या नहीं।
सबसे पहले आपको इस लिंक पर क्लिक करना है “pm awas yojana list” लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको मैन मेनू में “Stakeholders” पर क्लिक करना है।

pm-awas-yojana-list
pm-awas-yojana-list

यहाँ से एक ड्राप डाउन निचे की तरफ खुलेगा , ड्राप डाउन से IAY /PMAYG Beneficiary के लिंग पर क्लिक करना है। इसके बाद आप इस नए पेज पर चले जायेंगे। यहाँ पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च बॉक्स में डालकर सर्च करना है

Pradhan-Mantri-Awas-Yojana List
Pradhan-Mantri-Awas-Yojana List

। अगर आपका नाम pradhan mantri gramin awaas yojana 2021 चुना गया है तो निचे आपका नाम स्क्रीन पर आ जायेगा अगर आपका नाम अभी तक pm awas yojana list में नहीं आया है तो आप अपने गाँव के मुखिया के पास इसके लिए बात कर सकते हैं।

प्रधान मंत्री आवास योजना के लिए यहाँ  अपनी शिकायत दर्ज करें।

अगर आप प्रधान मंत्री आवास योजना के पात्र हैं और अभी तक आपको अपना पक्का  मकान नहीं मिला हैं, आपकी कहीं पर सुनवाई नहीं हो रही है , आप को हर दफ्तर में नजरअंदाज किया जा रहा है या आप से रिस्वत मांगी जा रही है  तो आप जल्दी से जल्दी अपनी  शिकायत दर्ज कराएं।  pm awas yojana gramin के लिए शिकायत दर्ज करने के लिए कई तरीके हैं। 

आप अपनी ग्राम पंचायत के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और अगर आपकी ग्राम पंचायत आपकी शिकायत को नहीं सुन रही है तो आप अपनी शिकायत तहसील लेवल पर ब्लॉक विकास अधिकारी के पास  भी दर्ज करवा सकते हैं।  और अगर आपकी शिकायत तहसील लेवल पर भी नहीं सुनी जा रही तो आप जिला स्तर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 

राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर पर एक कमेटी बनाई जाती है जिसे “सक्षम प्राधिकारी ” कहा जाता है।  इसके आलावा आप सीधे pradhanmantri gramin yojana के डिपार्टमेंट को ईमेल या फ़ोन भी कर सकते हैं।  अगर आप सीधे मेल या फ़ोन करना चाहते हैं तो निचे दी गई जानकारी के तहत आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

निचे दिए गए दो टोल फ्री नंबर और दो ईमेल एड्रेस दिए गए हैं जिन पर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं

 Toll Free Number: 1800-11-6446

Toll Free Number: 1800-11-8111

[email protected]

[email protected]

और अगर आपकी सुनवाई फ़ोन या ईमेल से भी नहीं हो रही है तो आप निचे दी गई वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
वेबसाइट : pgportal.gov.in/

इस सभी जगहों पर अपनी शिकायत दर्ज कराने से पहले आप निचे कमेंट बॉक्स में भी कमेंट करके अपनी शिकायत बता सकते हैं।


अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो आप इस पोस्ट को अपने मित्रो और प्रिय जनो को जरूर फॉरवर्ड करना। इसे आप फेसबुक पर , ट्विटर और या इंस्टाग्राम पर भी फॉरवर्ड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :

Pradhan Mantri Awas Yojana Ka laabh kaise le | 2% Interest Rate par Home Loan Kaise Le |

Google Pay App Loan | Google Pay Personal and Term Loan | Google Pay Loan Kaise Le |

HDFC Bank Personal Loan vs ICICI Personal Loan Comparison 2021

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का पर्सनल लोन | State Bank of India ka Loan Kaise le

Spread the love

3 thoughts on “क्या आपको अभी तक Pradhan Mantri Gramin Awaas Yojana 2021 का लाभ नहीं मिला , अगर नहीं मिला तो यहाँ शिकायत करें।”

  1. Mere parents berojgari ki wjh se bihar bihar se haryana aye or yha slm area me rhne lage. Mera janam v yhi hua, bihar me hm sab km hi jaate he, jiski wajah se wha k mukhiya ya panchayat k sadasya ko hm nhi jaante or na hi wo hme, ristedar he to wo kahte he ki ration card, voter card,yha ka nhi he to kuch nhi ho skta. Ab aap hi batao me kya kru..gaon me mere paas bs 1kamre ki hi jameen he…pls..koi solution bataye..

    Reply

Leave a Comment

Advertisements