Dhani App हिंदी में जानकारी | Dhani App क्या है | Dhani App लोन क्या है | Dhani App जीरो कोस्ट EMI क्या है

Advertisements

Dhani App एक डिजिटल प्लेटफार्म है जो Dhani Services ltd ने अपने कस्टमर्स को ऑनलाइन सर्विसेज देने के लिए शुरू किया गया है।  यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर फ्री में इनस्टॉल किया जा सकता है।  Dhani सर्विसेज लिमिटेड कंपनी एक फाइनेंसियल कंपनी है जिसने Dhani ऐप के जरिये अपना बिज़नेस हेल्थ केयर में भी बड़ा कर कई तरह के प्रोडक्ट्स ऑफर किये हैं।  यह कंपनी हेल्थ केयर में टॉप क्लास हेल्थ केयर फैसिलिटी वीडियो कालिंग के जरिये उपलब्ध कराती है।  Dhani डॉक्टर्स के द्वारा दी जाने वाली कंसल्टेशन कुछ समय के लिए फ्री होती है उसके बाद एक सब्सक्रिप्शन पैकेज खरीदना पड़ता है।  Dhani App कम से कम 6 तरह के प्रोडक्ट ऑनलाइन ऑफर करती है।  आज हम अपने इस लेख में dhani app द्वारा ऑफर किये जाने प्रोडक्ट्स के बारे में बताएँगे और dhani app को कैसे इस्तेमाल किया जाता है उसके बारे में बताएँगे।  

Dhani App loan क्या है।

Dhani app loan अन्य ऐप द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले लोन से अलग होता है।  यह ऐप एक 2500 से लेकर 5 लाख तक की क्रेडिट लाइन देती है जिसे कस्टमर 3 महीने तक फ्री में इस्तेमाल कर सकता है।  इस क्रेडिट लाइन को इस्तमाल करने के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाती है।  क्रेडिट लाइन और लोन में फर्क होता है।  लोन एक बार में दी जाने वाली राशि होती है और क्रेडिट लाइन एक लिमिट की तरह होती है आप जितना इस्तेमाल करते है उतनी राशि पर ही इंटरेस्ट रेट या ने चार्जेज लगते हैं बाकी जो राशि आपकी लिमिट में इस्तेमाल नहीं होती है उस पर कोई इंटरेस्ट या चार्जेज नहीं लगता है। 

dhani-app
dhani-app

लेकिन इस क्रेडिट लिमिट का आप केवल हेल्थ केयर सर्विसेज के लिए ही इस्तेमाल कर सकते हैं न की कोई अन्य पर्सनल काम करने में।  dhani App और भी कई कार्ड बनाती है जैसे की कैश बैक कार्ड, फ्री हेल्थ कार्ड , DEMAT कार्ड इत्यादि।  Dhani App के द्वारा डॉक्टर्स से फ्री कंसल्टेशन ले सकते हैं और 50% तक की दवाइयों पर छूट भी ले सकते हैं।  dhani App का एक eWallet भी होता है जिसके जरिये ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग भी की जा सकते  है  जिसके लिए अनेको  ऑफर्स आते रहते हैं। 

Dhani Credit Line क्या है।

Dhani credit line एक पर्सनल लोन की तरह ही होती है जिसे आप जब चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं और लोटा भी सकते हैं।  पहले यह dhani credit line dhani personal loan लोन के तौर पर जानी जाती थी लेकिन अब Dhani App ने dhani personal loan देना बंध कर किया है।  अब यह लोन  dhani credit line  के तौर पर दिया जाता है।  कोई भी कस्टमर जब लोन के लिए अप्लाई करता है तो यह ऐप  dhani credit line उपलब्ध कराती है जिसका मतलब होता है की आप अपनी सुविधा अनुसार ही इस पैसे को इस्तेमाल कर सकते हो अब इस एप्रूव्ड अमाउंट को आप अपने बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर कर सकते हैं और इसे अपनी वॉलेट से ही ऑनलाइन और ऑफलाइन  शॉपिंग करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।  उदहारण के तौर पर अगर आपकी क्रेडिट लाइन 5 लाख रूपये की अप्प्रूव है और आप केवल 1 लाख रूपये इससे खर्च करते हैं तो आपको केवल 1 लाख तक की  राशि पर ही इंटरेस्ट लगेगा न की 5 लाख रूपये की राशि पर और वो भी 3 महीने तक बिलकुल फ्री होता है जिस पर कोई इंटरेस्ट चार्ज नहीं लगता है।

ये भी पढें :

 SBI Zero Balance Account 2021 Kaise Khulwayen | SBI Zero Balance Account ke Benefits | Terms & Conditions

Pradhan Mantri Awas Yojana Ka laabh kaise le

Google Pay App Loan | Google Pay Personal and Term Loan

Bajaj Finserv No Cost EMI Card Apply Online/Offline

Dhani App  सर्विसेज क्या हैं

Dhani app  लगभग 6 तरह की सर्विसेज देती है जिनमे से मुख्य  OneFreedom है जिसके जरिये यह ऐप एक क्रेडिट लाइन देती है जो की 2500 रूपये से लेकर 5 लाख रूपये तक की होती है और जिस पर 3 महीने तक 0% इंटरेस्ट रेट होता है  ।  इस सर्विस से 2 % कैशबैक भी मिलता है और लगभग 50 % डिस्काउंट दवाइयों पर मिलता है। 

dhani app  के प्रोडक्ट्स इस प्रकार से हैं।

Dhani App की OneFreedom सर्विस

इस कंपनी ने सबसे पहले OneFreedom स्कीम  को अपनी ऐप के जरिये लांच किया था जिसका उद्देस्य लोगो को ऐप के जरिये कंपनी से जोड़ना था।  इस स्कीम के जरिये यह कंपनी अपने कस्टमर्स को 2500 रूपये से लेकर 5 लाख रूपये तक की लोन राशि 3 महीने तक बिलकुल फ्री में देती है जिस पर न तो कोई प्रोसेसिंग फीस होती है और न ही कोई इंटरेस्ट रेट लगता है।  इस स्कीम के तहत की जाने वाली सभी ट्रांजेक्शन पर 2% तक का कॅश बैक मिलता है।  यह लोन एक क्रेडिट लाइन के तहत मिलता है जिसके जरिये आप कोई भी हेल्थ केयर का सामान या दवाइयां खरीद सकते हैं।  दवाइयां खरीदने पर लगभग 50% तक का डिस्काउंट मिलता है।  और इस स्कीम के तहत 24 घंटे के लिए डॉक्टर्स उपलब्ध होते हैं जिनसे आप फ्री में कंसल्टेशन ले सकते हैं।  इसके आलावा इस स्कीम के तहत 1 करोड़ रूपये तक का मर्चेंट 0 % की ब्याज दर पर ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं जिसे 3 आसान किस्तों में चुकाना होता है।

Dhani App की No-EMI Loan स्कीम

इस  स्कीम के तहत 0 इंटरेस्ट और 0 प्रोसेसिंग फीस पर क्रेडिट लाइन बना दी जाती है जिसे इस्तेमाल करने पर कोई इंटरेस्ट रेट या प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होती है।  इस क्रेडिट लाइन को 3 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं और 3 महीनो के बाद केवल इस्तेमाल की गई राशि को ही वापिस लौटाना होता है न की ब्याज या प्रोसेसिंग फीस भी। 

Dhani App की Instant Healthcare  स्कीम

दोस्तों आज के समय में स्वास्थ्य सर्वोपरि हो गया है और स्वास्थ्य की देख रेख के लिए खर्च बढ़ता ही जा रहा है।  विशेष तौर पर कोरोना कॉल में स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च लगभग डबल हो गए हैं।  अगर एक बार कोई छोटी से बीमारी हो जाती है तो हजारो तो डॉक्टर्स अपनी फीस के तौर पर ले जाते हैं।  लेकिन dhani App आपको डॉक्टर्स की कंसल्टेशन फ्री में दे रही है।  इस स्कीम के तहत डॉक्टर्स वीडियो कालिंग के तहत आपको फ्री में कंसल्टेशन देंगे जिसका कोई चार्ज नहीं लगेगा जो की 24 घंटे के लिए उपलब्ध है।  इस स्कीम के तहत लगभग 13 तरह की बिमारियों के डॉक्टर्स का एक पेनल होता है जिसमे अनेको डॉक्टर होते है और  इन 13 तरह की बिमारियों की कंसल्टेशन के लिए आपसे कोई फीस नहीं चार्ज करने वाले हैं इसके आलावा आपको दवाइयों पर भी 50% का डिस्काउंट भी  मिलने वाला है। 

 Dhani App की Dhani Wallet स्कीम

Dhani Wallet भी दूसरी ऐप की तरह काम करती है जैसे की गूगल पे ऐप , Paytm ऐप , जिसके जरिये ऑनलाइन वॉलेट को मेन्टेन  किया जा सकता है और फ़ोन रिचार्ज, गैस, इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट्स, बस, फ्लाइट या होटल को बुक किया जा सकता है और ऑनलाइन शॉपिंग भी की जा सकती हैं।  इस एक ऐप के जरिये आपकी सभी डिजिटल पेमेंट मैनेज की जा सकती हैं।  इस ऐप के जरिये आप अपना eRupey कार्ड भी बनवा सकते है और ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉपिंग का आनंद भी ले सकते हैं। 

Dhani App की SuperSaver स्कीम

 Dhani सुपर सेवर स्कीम के तहत मेडिसिन पर 60% तक का डिस्काउंट मिलता है और  डेली शॉपिंग जैसे की फ़ोन रिचार्ज , पेट्रोल , ट्रेवल , यूटिलिटी बिल और होटल बुकिंग पर 5% कैश बैक भी मिलता है।    Dhani वॉलेट और  Dhani Pay RuPay कार्ड से पूरे देश में ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉपिंग  सकते हैं और कैश बैक ले सकते हैं।   Dhani App का यह सुपर सेवर कार्ड आप 30 दिन के लिए फ्री ऑफ़ कॉस्ट भी बनवा सकते हैं और इस्तेमाल करके कैश बैक की सुविधा का फायदा ले सकते हैं। 

 Dhani App की  Dhani Stocks स्कीम।

 Dhani App की  Dhani स्टॉक्स स्कीम के तहत आप अपना DEMAT अकाउंट  और ट्रेडिंग अकाउंट भी खोल सकते हैं और 500 रूपये में अनलिमिटेड इक्विटी में ट्रेडिंग कर सकते हैं।  इस स्कीम के तहत इंट्राडे और डिलीवरी ट्रांजेक्शन पर जीरो चार्जेज होता है। 

 Dhani App की  Dhani गेम स्कीम

 Dhani App की  Dhani Game स्कीम अनेक गेम होते हैं जैसे की बास्केटबॉल , डार्ट्स , पॉकेट पैक, पूल और पेपर फ्लिक स्पिन व्हील।  बच्चे इन सभी खेलो में पार्टिसिपेट करके अनेको तरह का कैश जीत सकते हैं।

 Dhani App की  Dhani Dost स्कीम

यह स्कीम रेफेरल स्कीम है इस स्कीम के तहत अपने दोस्तों और रिस्तेदारो को धनि ऐप से जोड़ना  होता है और जिसका रेफेरल कॅश  Dhani App देता है।   Dhani App की  इस रेफरल स्कीम के तहत 10000 रूपये तक की इनकम हर महीने कमाई जा सकती है। 

Dhani App कैसे इनस्टॉल करें

 Dhani App एक फ्री की ऐप है जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है।  इस ऐप को एंड्राइड में इनस्टॉल करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर सर्च बार में  Dhani App लिखे।  सबसे ऊपर आने वाले रिजल्ट पर क्लिक करें।  इसके बाद दाई तरफ दिखाई देने वाले Install बटन पर क्लिक करें।  इनस्टॉल होते वक्त यह आपसे कुछ परमिशन मांगेगा , परमिशन देने के बाद अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आई डी भी डाले।  इसके बाद अपनी आई डी और पासवर्ड भी क्रिएट करें तथा मोबाइल OTP से ओथोन्टिकेट करें। 

Dhani App  से dhani loan कैसे ले

  Dhani App से dhani loan लेने के लिए सबसे पहले अपने  आई डी पासवर्ड से इस ऐप में लॉगिन कर लें उसके बाद थोड़ा निचे स्क्रॉल कर ले।  निचे OneFreedom कार्ड पर क्लिक करे।    Dhani App  का क्रेडिट लाइन ही अब पर्सनल लोन के रूप में काम करता है।  OneFreedom पर क्लिक करने के बाद यह ऐप आपके लिए एक क्रेडिट लाइन निर्धारित कर देगी जिसे आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  क्रेडिट लाइन अप्रूवल होने के बाद निचे “Apply  Now ”  के बटन पर क्लिक करना है। 

dhani-app-loan-process
dhani-app-loan-process

अगले पेज पर आपको अपना पैन कार्ड डालना है और फिर आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट डालना है। इसके बाद आपको अपनी फोटो डालनी है।  इसके बाद आपके डाक्यूमेंट्स वेरीफाई हो जायेंगे और यह पैसा आपके वॉलेट में जमा हो जायेगा जिसे आप अपने बैंक अकाउंट में भी जमा करवा सकते हैं और ऑनलाइन या ऑफ लाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं।  इस प्रकार यह लोन अमाउंट जीरो % इंटरेस्ट रेट पर मिलती है लेकिंग यह ऐप 199 रूपये हर महीने का चार्ज करती है। 

जैसे ही आपका पैसा आपकी वॉलेट में जमा होता है तो यह वॉलेट   में शो होना शुरू हो जायेगा।  इस प्रकार आप इस वॉलेट से इस पैसे को अपने बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर कर सकते हैं

Conclusion

दोस्तों उम्मीद करता हूँ की अभी तक आपको Dhani App  के बारे में काफी कुछ समझ आ गया होगा की Dhani Loan क्या है और Dhani Credit Line क्या है।  एक बार जब आप Dhani Loan  App को इनस्टॉल कर लेते हैं तो ये सभी सुविधाएँ आपको मिल जाएँगी।  अगर आप Dhani App   से लोन लेने या क्रेडिट लाइन बनवाने में असमर्थ रहते हैं तो और भी कई लोन ऐप मार्किट में उपलब्ध हैं।  लेकिन किसी भी ऐप से  लोन  लेने से पहले उस ऐप का रिव्यु जरूर पढ़ ले ताकि किसी भी तरह की देखा धड़ी से बच सके।  अगर आप 10 लोन ऐप रिव्यु भी पड़ते हैं तो आपको काफी कुछ जानकारी मिल जाएगी।  और इसके आलावा आप Rufilo App रिव्यु और Money View Loan App रिव्यु और Money Tap Credit Line ऐप रिव्यु भी डिटेल में पढ़ सकते हैं।  इस सभी डिटेल्ड रिव्यु में आपको Loan App के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

Spread the love

2 thoughts on “Dhani App हिंदी में जानकारी | Dhani App क्या है | Dhani App लोन क्या है | Dhani App जीरो कोस्ट EMI क्या है”

Leave a Comment

Advertisements