eRupi Kya hai | eRupi ke Kya Fayde Hain | eRupi ka Istemal Kaise Hota hai | Kya eRupi Safe hai

Advertisements

eRupi एक डिजिटल पेमेंट है जिसे इस्तेमाल करने के लिए न किसी कैश की जरूरत पड़ती है और न ही किसी कार्ड की।  यह सुविधा QR code और मोबाइल मैसेज के जरिये प्राप्त की जा सकती है। eRupi पेमेंट एक e voucher की तरह होती है जिसे आप कुछ चुनिंदा वस्तुओं को खरीदने के लिए ही इस्तेमाल कर सकते है। 

दोस्तों हमारा देश कैशलेस पेमेंट की तरफ बढ़ता जा रहा है जिसमे क्रेडिट कार्ड , डेबिट कार्ड , ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा और कुछ पेमेंट गेटवे जैसे की Paytm, PhonePay और गूगल Pay का बड़ा ही योगदान रहा है।   eRupi भी इसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है जो की ऑनलाइन पेमेंट और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देता है।  आज इस लेख में हम e Rupi के बारे में पूरा विस्तार से लिखेंगे , की eRupi क्या है , eRupi का महत्व क्या है , eRupi कैसे इस्तेमाल करना है , eRupi का इस्तेमाल कौन कर सकता है, eRupi के बेनिफिट्स क्या हैं और क्या eRupi सुरक्षित है ?

eRupi kab or kisne launch kiya

दोस्तों eRupi को 02 अगस्त 2021 को भारत के प्रधान  मंत्री श्री नरेंद्र मोदी लांच किया।  यह एक डिजिटल पेमेंट है जो eVoucher के रूप में काम करती है।  यह डिजिटल पेमेंट तब लांच हुई है जब भारत देश को आजाद हुए 75 साल होने जा रहे हैं।  eRupi पेमेंट का लांच करना भी कैशलेस इकॉनमी की तरफ बढ़ाया जाने वाला एक कदम है। 

eRupi Payment को  किसके लिए लांच किया गया है।

eRupi का लांच सभी देशवासियों के लिए किया गया है।  इस डिजिटल पेमेंट को देश के सभी धर्मो , सभी जातियों और सभी समुदायों के लोग इस्तेमाल कर सकते है।  अभी यह कुछ चुनिंदा जगहों पर ही वैलिड है लेकिन आने वाले समय में इस प्रसार और प्रचार बढ़ता ही जायेगा।  eRupi  को लांच करना , सकरकर की दूरदर्शी मानशिकता नजर आती है जिसका मतलब साफ़ है की सरकार कैशलेस को बढ़ावा देते हुए एक डिजिटल करेंसी की तरफ अग्रसर है।  e Rupi  के तहत किसी संस्था को दी गई डोनेशन का गलत इस्तेमाल नहीं हो पायेगा , जो डोनेशन जिस काम के लिए दी जाएगी वो उस काम में ही इस्तेमाल हो पायेगी।  कोई भी भ्रस्टाचारी व्यक्ति इसे अपनी जेब में नहीं डाल पायेगा।  आगे इस लेख में हम बताएँगे की eRupi ऑनलाइन पेमेंट कहाँ कहाँ इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :

10 Best Personal Loan Apps | Online Mobile Loan Apps se Loan Kaise le

Pradhan Mantri Gramin Awaas Yojana 2021

Pradhan Mantri Awas Yojana Ka laabh kaise le | 2% Interest Rate par Home Loan Kaise Le

e Rupi payment को कहाँ कहाँ इस्तेमाल किया जा सकता है।

दोस्तों eRupi को अभी कुछ सिमित जगहों के लिए ही लांच किया गया है।  यह एक eVoucher की तरह काम करता है जिसे आप पाने मोबाइल के जरिये इस्तेमाल कर सकते हैं।  यह पूर्ण तरह से डिजिटल है यानी दुसरे वॉउचरो की तरह इसकी कोई फिजिकल कॉपी नहीं मिलती है।  यह एक प्रीपेड वाउचर की तरह से होता है।  इस इस डिजिटल वाउचर का उपयोग मदर एवं चाइल्ड वेलफेयर स्कीम के तहत दवाओं और नुट्रिशन खरीदने में किया जा सकता है , TB उन्मूलन कार्यकर्मो में , आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री आरोग्य योजना के तहत इलाज औरदवाइयां खरीदने के लिए किया  है।  हॉस्पिटल्स में इलाज के लिए किया जा सकता है।  खेतो में डालने वाले उर्वरक पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।  प्राइवेट सेक्टर और कॉर्पोरेट्स में अपने एम्पलॉई के लिए वेलफेयर और सोशल जिम्मेदारी जैसे प्रोग्राम के लिए वाउचर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

eRupi Payment का इस्तेमाल कैसे करते हैं।

e Rupi एक डिजिटल और ऑनलाइन पेमेंट करने का तरीका है।  यह प्रीपेड रिचार्ज की तरह काम करता है जैसे किसी मोबाइल को पहले रिचार्ज करो और फिर उसका इस्तेमाल  करो ठीक eRupi payment भी eVoucher की तरह होता है जिसे आप रिडीम करा सकते हैं लेकिन यह कोई फिजिकल पेपर या वास्तु नहीं होती यह केवल वर्चुअल करेंसी की तरह ही काम करता है। 

eRupi-Mobile
eRupi-Mobile

उदहारण के तौर पर अगर आपके पास एक हजार के e Rupi हैं तो आप इनका इस्तेमाल करके एक हजार तक की शॉपिंग  कर सकते है। e Rupi आप स्मार्ट फ़ोन से या पुराने बटन वाले फ़ोन से भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  इसके लिए आपको अपने eRupi का QR Code या message जिसमे आपके eRupi का नंबर है , दुकानदार को देना होगा फिर आपका जितना भी e Rupi खर्च करना है उसका OTP आपके मोबाइल पर आएगा और OTP देने के बाद ही आपका eRupi रिडीम हो पायेगा।  इस तरह से आप e Rupi को QR Code  और स्ट्रिंग मैसेज दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।   

क्या eRupi का इस्तेमाल  सुरक्षित है। 

e Rupi का इस्तेमाल बहुत ही आसान भी है और सुरक्षित भी है।  eRupi  का स्तेमाल करने वाले व्यक्ति की डिटेल पूरी तरह से गोपनीय होती है इसमें बेनिफिसरी की कोई भी डिटेल लीक होने का डर नहीं होता।  इस वाउचर द्वारा की जाने वाली कोई भी ट्रांजेक्शन भरोसेमंद भी होती है और फ़ास्ट भी होती है क्योंकि जो राशि खर्च करनी होती है वह इस वाउचर में पहले से ही स्टोर होती है।  इस लिए e Rupi  का इस्तेमाल अति सुरक्षित है। 

कौन कौन से बैंक eRupi की सुविधा दे रहे हैं।

State Bank Of India

Punjab National Bank

Union Bank

Axis Bank

HDFC Bank

Bank Of Baroda

ICICI Bank

IndusInd Bank

Indian Bank

Kotak bank

Canara bank

eRupi में और Bitcoin में क्या फर्क है।

  eRupi एक वाउचर की तरह से काम करता है।  यह एक प्रीपेड वाउचर होता है जो जितना रिचार्ज करता है इसका उतना ही खर्च कर सकता है।  यह एक ऑनलाइन वाउचर राशि होती है जो जितना खर्च करते हो उतना ही कम हो जाती है और जितना रिचार्ज करते हैं उतना ही अमाउंट बढ़ जाता है जबकि Bitcoin एक क्रिप्टो करेंसी होती है जो एक वर्चुअल करेंसी होती है।  bitcoin के कॉइन की कीमत बढ़ती और गिरती रहती है जैसे सोने के सिक्के की कीमत कम या ज्यादा होती रहती है। दुसरे शब्दों में कहें तो Bitcoin के coin की कीमत शेयर बाजार की तरह कम या ज्यादा होती रहती है। 

ये भी पढ़ें :

LIC Merchant portal क्या है | LIC Merchant Premium Portal Login कैसे किया जाता है

Google Pay App Loan | Google Pay Personal and Term Loan | Google Pay Loan Kaise Le

बजाज फिनसर्व द्वारा बेरोजगारों को दिया जाने वाला लोन

Spread the love

Leave a Comment

Advertisements