PM Svanidhi Yojana | छोटे दुकानदारों और फैरी वालो के लिए 2 % ब्याज दर पर लोन | PM Seva Nidhi की जानकारी हिंदी में

Advertisements

छोटे दुकानदारों और  फैरी वालो के लिए ये लोन स्कीम हो रही है वरदान साबित।  इस लोन में न तो कोई सिक्योरिटी देनी पड़ती है और न ही  ब्याज देना पड़ेगा और बैंक वाले घर आकर यह लोन देते हैं।  जी हाँ  दोस्तों इस योजना का नाम है pm svanidhi yojana. यह योजना कोरोना समय में लॉक डाउन की वजह से आई वित्तीय प्रॉब्लम को दूर करने के लिए लांच की गई है।  इस योजना के तहत शहर में फैरी लगाने वाले, सभी ठेले वाले, रेहड़ी वाले, ठेली वाले, फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले , गली नुक्कड़ पर दुकान लगाने वाले सभी लोगो को काम काज बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है।  लॉक डाउन की वजह से ऐसे लोगो को ज्यादा नुकशान झेलना पड़ा है।  ये छोटे दूकानदार कम पूंजी से अपना रोजगार चलते हैं और लॉक डाउन के समय में कोई भी काम काज न चलने की वजह से इन्हे अपनी पूंजी से ही अपना घर चलना पड़ा है।  pm svanidhi loan लोन से इन लोगो को काम काज बढ़ाने के लिए पूंजी उपलब्ध कराइ जायेगी। 

PM Svanidhi Yojana क्या है ?

pm svanidhi yojana प्रधान मंत्री द्वारा 24 मार्च 2020 को शुरू की गई थी जिसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और फैरी लगाकर सामान बेचने वालो  को वित्तीय सहायता ऋण के रूप में देना है। इस योजना का नाम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना है।  कोरोना कॉल में लॉक डाउन की वजह से छोटे दुकानदारों और फैरी वाले वेंडरों को ज्यादा वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है।  ये छोटे दूकानदार जैसे की सब्जी बेचने वाले, फल बेचने वाले , किताबे बेचने वाले , ब्रेड , अंडा बेचने वाले , किराने  की दुकान चलाने वाले , कपड़े और जूते बेचने वाले , खिलोने बेचने वाले शामिल हैं जो शहर में गली नुक्कड़ पर रेहड़ी लगाकर सामान बेचते है , जो गलियों  में छोटी छोटी दुकाने चलाते हैं , जो ठेला या ठेली लगाकर सब्जी , फल , या अंडा बेचते हैं, ऐसे लोगो को लॉक डाउन के वक्त सबसे ज्यादा तकलीफे झेलनी पड़ी हैं। 

PM-seva-nidhi-yojana
PM-seva-nidhi-yojana

इन लोगो के पास छोटी छोटी पूंजी होती है जिसे ये अपने काम धंधो में लगाकर रखते हैं लेकिन लॉक डाउन के वक्त इनकी बिक्री बंध होने की वजह से इन्हे अपना घर उस पूंजी से ही चलाना पड़ा जिससे ये अपना रोजगार चलते थे।  इन्हे ये पूंजी दोबारा लौटने के लिए प्रधान मंत्री ने pm svanidhi loan yojana चलाई है जिससे य अपना कारोबार दोबारा से खड़ा कर  सकें। 

PM Seva Nidhi Yojana में लोन अमाउंट और इंटरेस्ट रेट क्या है ?

दोस्तों जैसा की आपने ऊपर पड़ा होगा की pm seva nidhi yojana केंद्र सर्कार द्वारा चलाई गई है और इस योजना का एक ही उद्देश्य है की सरकार उन छोटे दुकानदारों और फैरी वाले लोगो की मदद करना चाहती है जीने लॉक डाउन के वक्त सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।  केंद्र सरकार pm seva nidhi loan अमाउंट 100000 रूपये से लेकर 20000 रूपये तक दे रही है।  pm seva nidhi scheme

सभी सरकारी बैंको , गैर सकरारी बैंको , प्राइवेट बैंको , सहकारी बैंको , ग्रामीण बैंको और गैर बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनियों में मौजूद है।  pm seva nidhi scheme के तहत सरकार 12 महीनो की समय अवधि के लिए लोन उपलब्ध कराती है , जो की लोन की ब्याज दर RBI की गाइड लाइन के मुताबिक ही होता है।  pm seva nidhi scheme के तहत सरकार इस लोन पर 7% इंटरेस्ट रेट की सब्सिडी दे रही है।  यह लोन लगभग 9% की ब्याज दर पर मिलता है जिसमे  7% इंटरेस्ट रेट की सब्सिडी  मिल जाती है, इसलिए पीछे 2% ही इंटरेस्ट रेट देना पड़ता है उसमे भी सरकार समय समय पर अनेको कैश बैक देती रहती है।  अगर सभी बेनिफिट्स को जोड़ ले तो यह लोन लगभग 0% इंटरेस्ट रेट पर पड़ता है। 

इस लोन को लेने के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी पड़ती और अगर लोन बीच में  ही बंध कराने चाहते हैं तो इसे बंध कराने पर कोई क्लोजिंग फीस नहीं लगती।  और बीच में बंध कराने पर भी सरकार सब्सिडी देती है जो इकठा मिल जाती है।

   PM Seva Nidhi Yojana के फायदे

  1. यह योजना छोटे दुकानदारों और फैरी वालो के लिए बनाई गई है।
  2. छोटे वेंडरों को 10 हजार से लेकर 20 हजार रूपये तक की सहयता राशि मिलेगी।
  3. सभी वेंडरों को 7% इंटरेस्ट रेट तक की  छूट मिलेगी।
  4. डिजिटल पेमेंट करने पर कैश बैक मिलेगा।
  5. इस लोन को लिटाने के लिए 1 साल का वक्त मिलेगा।
  6. इस लोन को  लेने के लिए को बैंक गारंटी नहीं देनी पड़ेगी।
  7. यह लोन ऑनलाइन भी अप्लाई किया जा सकता है।
  8. यह लोन आसान किस्तों में वापिस लौटाया जा सकता है।
  9. छोट  दुकानदारों अपना रोजगार खड़ा करने में मदद मिलेगी।
  10. सरकार छोटे दुकानदारों की पहचान कर पायेगी। 

PM Seva Nidhi Yojana की पात्रता

जैसे ऊपर विस्तार से बताया गया है की यह  योजना छोटे दुकानदारों और फैरी वालो के लिए लांच की गई है।  seva nidhi yojna का लाभ वो लोग ही  उठा पाएंगे जो छोटे दूकानदार और फैरी वाले हैं जो रोजाना ठेले पर , रेहड़ी पर , ठेली पर , फुटपात पर , गलियों में , सड़को पर सब्जी बेचते हैं , फल बेचते हैं , ब्रेड – अंडा बेचते हैं , कपडे और जूते  बेचते हैं , पुस्तके और स्टेशनरी का सामान बेचते हैं, जो गलियों में किराने की दुकान चलाते हैं , ऐसे छोटे वेंडर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। 

इस योजना का लाभ वो लोग ही ले सकते हैं जिनकी पहचान 24  मार्च 2020 से पहले छोटे वेंडर के रूप में हो चुकी है , जिनके पास आई डी कार्ड है या शहरी स्थानीय निकाय  द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया है। 

ऐसे वेंडर जिन्होंने आई डी प्रूफ और प्रमाण  के लिए अप्लाई किया है और उनके पास रिकमेन्डेशन लेटर है।

ऐसे वेंडर जिनके पास ये तीनो डॉक्यूमेंट नहीं हैं वो ऑनलाइन रेकमेंडेशन लेटर के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

LOR PM Svanidhi कैसे  अप्लाई करें  (लेटर ऑफ़ रिकमेन्डेशन )

LOR PM Svanidhi अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना पड़ेगा।  इसके लिए आपको गूगल सर्च बॉक्स में  PM Svanidhi लिखना पड़ेगा। सर्च रिजल्ट में PM Svanidhi के लिंक पर क्लिक करना है।

PM-seva-nidhi-yojana
PM-seva-nidhi-yojana
  1. PM Svanidhi  वेबसाइट के होम पेज पर Apply for LoR  के बटन पर  क्लिक करें।
  2. अगले पेज पर अपना मोबाइल नंबर डालें
  3. निचे Request OTP  पर क्लिक करें और OTP डालकर इसे वेरीफाई करें।
  4. अगले पेज पर आधार कार्ड को वेरीफाई करना है , याद रहे आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
  5. आधार कार्ड डालकर निचे “Verify with OTP ” बटन पर क्लिक करें और अपने आधार कार्ड को वेरीफाई करें।
  6. अगले पेज पर आपकी आधार डिटेल खुल जाएगी।
  7. ड्राप डाउन में अपना स्टेट सेलेट करें।
  8. शहरी स्थानीय निकाय  को सेलेक्ट करें।
  9. वार्ड का नाम और वार्ड का नंबर सेलेक्ट करें।
  10. खाली स्थान में डिटेल्स भरें।
  11. अपनी जाती केटेगरी सेलेक्ट करें।
  12. ‘दिव्यांग हैं तो Yes नहीं तो  NO सेलेक्ट करें।
  13. माइनॉरिटी में अगर माइनॉरिटी धर्म से हैं तो Yes करें नहीं तो No करें।
  14. निचे स्क्रॉल करने पर दाई तरफ फॅमिली मेंबर सेलेक्ट करें।
  15. निचे परिवार के सदस्यों की डिटेल भरें।
  16. निचे अपने आधार के अनुसार एड्रेस भरें।
  17. अगर एड्रेस वर्तमान और स्थाई एक ही है तो “Sama as” के ऑप्शन पर क्लिक करें। नहीं तो दोनों अलग अलग भरें।
  18. Vendor Activity अपने काम को सेलेक्ट करना है।
  19. अगले दो कॉलम में अपने काम का नाम , काम फैरी पर करते हैं या दुकान है ये सेलेक्ट करने है।
  20. इसके बाद काम कितने दिनों से कर रहे हैं डेट डालनी हैं।
  21. अगर आप स्टेशनरी वेंडर है तो अपनी दुकान का  एड्रेस और पिन कोड भरना है। 
  22. अगले कॉलम में आप कितने दिन दुकान खोलते हैं वो सेलेक्ट करना है।
  23. इसके बाद दुकान का खोलने और बंध करने का समय भी भरना है।
  24. निचे कुछ डाक्यूमेंट्स की लिस्ट दी गई है इनमेसे अगर कोई डॉक्यूमेंट है तो उसे Yes करना है नहीं तो  No करना है।
  25. ये सभी डिटेल भरने के बाद पहले Save पर क्लिक करें और फिर  Submit पर क्लिक करें।
  26. अगले पेज पर पासबुक को  करके पहले Save पर क्लिक करें और फिर  Submit पर क्लिक करें।
  27. अगले पेज पर I Agree पर टिक करना है और फिर पहले Save पर क्लिक करें और फिर  Submit पर क्लिक करें।
  28. इस प्रकार आपकी एप्लीकेशन सबमिट हो जाएगी और एक एप्लीकेशन नंबर स्क्रीन पर ओपन होगा।
  29. अपने एप्लीकेशन नंबर को कॉपी कर ले और फिर Done पर क्लिक कर दें।
  30. इस प्रकार  शहरी स्थानीय निकाय दो या तीन दिन में आपकी एप्लीकेशन को अप्प्रूव कर देगा और आपकी LOR अपलोड हो जाएगी जिसे आप प्रिंट करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

PM Svanidhi Yojana Online Apply कैसे करें।

दोस्तों यह लोन लेने के लिए सबसे पहले आपको PM Svanidhi Yojana Online Registration करना है।  यह रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।

होम पेज पर सबसे पहले “Apply Loan 10K ” पर क्लिक करें , क्योंकि पहले 10 हजार का लोन मिलेगा और जब इस लोन की किस्ते खत्म हो जाएँगी तो 20 हजार का लोन मिलेगा।

PM-seva-nidhi-yojana
PM-seva-nidhi-yojana

अगले पेज पर अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP के द्वारा इसे वेरीफाई करना है।

अगले पेज पर अगर आपके पास आधार कार्ड है तो Yes क्लिक करें और निचे से अपनी वेंडर केटेगरी सेलेक्ट करें।

अगर आपके पास शहरी स्थानीय निकाय द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र है या आई डी कार्ड है तो पहले वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है  निचे SRN नंबर डालकर सर्च करना है और निचे लिस्ट से सेलेक्ट करके क्लिक करना है।

 अगर आपका  स्ट्रीट वेंडर सर्वे में नाम है और अभी तक आई डी कार्ड नहीं बना है तो दूसरी केटेगरी पर क्लिक करना है।

अगर स्ट्रीट वेंडिंग का काम सर्वे के बाद शुरू किया और आपके पास शहरी स्थानीय निकाय द्वारा जारी किया गया रिकमेन्डेशन लेटर है तो तीसरे ऑप्शन पर क्लिक करना है।   इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही निचे दो नए ऑप्शन खुल जायेंगे

जिसमे पहला ऑप्शन की आपके पास लेटर और रिकमेन्डेशन है।

दूसरा आपके पास लेटर और रिकमेन्डेशन नहीं है।  अगर आप इस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो नए पेज पर LOR लेटर और रिकमेन्डेशन का फॉर्म खुल जायेगा और इसे भरने का तरीका हमने ऊपर सिखाया गया है।

 अगर आप किसी छोटे कस्बे या गांव से आते हैं और आपको शहरी स्थानीय निकाय द्वारा लेटर जारी किया  गया है तो चौथे ऑप्शन पर क्लिक करना है।

PM-seva-nidhi-yojana-2
PM-seva-nidhi-yojana-2

इन सभी ऑप्शन में आपको निचे अपना सर्टिफिकेट नंबर या आई डी नंबर डालकर सर्च करना है।    

इनमे से कोई भी ऑप्शन चुनने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक करना है।

इसके बाद  निचे अपनी मंथली इनकम भरनी है।

 इसके बाद बैंक डिटेल भरनी है।

अगर आप डिजिटल पेमेंट स्वीकार करते हैं तो Yes पर  टिक करने नहीं तो No पर टिक करें। 

निचे आपको अपने पुराने लोन की जानकारी भरनी है। 

अगले ऑप्शन में आपको कितना लोन चाहिए उसकी अमाउंट भरनी है। 

निचे आपको अपने दो जानकारों के नाम और मोबाइल नंबर तथा एड्रेस भरना है। 

निचे प्रधान मंत्री द्वारा चलाई गई सभी योजनाओ की लिस्ट है अगर इनमेसे आप किसी का लाभ ले रहे हैं तो उस पर टिक करना है।

इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है।

अगले पेज पर आपको अपना एड्रेस प्रूफ और वोटर आई डी अपलोड करना है।

आपका फोटो औटोमाटिकली आधार कार्ड से उठा लिया जाता है।

इसके बाद सेव के ऑप्शन पर क्लिक करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

अगले पेज पर दो ऑप्शन दिए गए हैं

पहला क्या बैंक आपको लोन देने के लिए खुद कांटेक्ट करें

दूसरा आप किसी बैंक का नाम देना  चाहते है जिससे  लोन लेना चाहते हैं।

दुसरे ऑप्शन पर क्लिक करके निचे लिस्ट से बैंक का नाम सेलेक्ट करना है और ब्रांच का नाम भी सेलेक्ट करना है। 

निचे “I Agree ” के ऑप्शन पर टिक करना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना  है।

pm svanidhi yojana cash back कितना मिलता है।

pm svanidhi yojana पर कॅश बैक कई तरह से मिलता है। 

पहले 50 डिजिटल ट्रांजेक्शन पर 50 रूपये कॅश बैक मिलता है।

अगले 50 यानि टोटल 100 डिजिटल ट्रांजेक्शन पर 75 रूपये कॅश बैक मिलता है।

उससे अगले 100  यानि टोटल 200 ट्रांजेक्शन पर 100 कॅश बैक मिलता है।

यह टोटल अमाउंट 225 रूपये जो आपको कॅश बैक के रूप में मिलता है।

PM Svanidhi Status कैसे चेक करें


PM Svanidhi Status करने के लिए सबसे पहले आपको PM Svanidhi की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना पड़ेगा।
PM Svanidhi वेबसाइट के होम पेज पर अलग अलग कई ऑप्शन दिए गए हैं।
निचे “Check Your Application Status” पर क्लिक करें।
अगले पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर डालना है जो आपको यह लोन अप्लाई करते वक्त मिला था।
अगले कॉलम में अपना मोबाइल नंबर डाले।
OTP जेनेरेट करें और अपने मोबाइल से OTP वेरीफाई करें।
OTP वेरीफाई होने के बाद आपका PM Svanidhi Status स्क्रीन पर होगा।

ये भी पढ़ें :

Pradhan Mantri Awas Yojana Ka laabh kaise le

SBI Zero Balance Account 2021 Kaise Khulwayen

10 Best Personal Loan Apps | Online Mobile Loan Apps se Loan Kaise le

Google Pay App Loan | Google Pay Personal and Term Loan

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का पर्सनल लोन | State Bank of India ka Loan Kaise le

Spread the love

3 thoughts on “PM Svanidhi Yojana | छोटे दुकानदारों और फैरी वालो के लिए 2 % ब्याज दर पर लोन | PM Seva Nidhi की जानकारी हिंदी में”

Leave a Comment

Advertisements