Pradhan Mantri Awas Yojana :– “खुद का घर ” ये सपना किसका नहीं होता। दुनिया में जिन लोगो के पास अपना खुद का घर नहीं है , शायद उनका सबसे पहला सपना यही होता है की अपना खुद का घर कब होगा ।
किराए के मकान में रहते रहते परिवार का सबसे बड़ा सपना यही होता है की हमारा अपना खुद का घर कब होगा , लेकिन महंगाई के इस दौर में अपना खुद का घर खरीदना वो भी एक साथ पेमेंट में तो शायद ये सपना साकार होना बड़ा ही मुश्किल है।

हाँ एक स्कीम है जिसके जरिये आप अपना और अपने परिवार का यह सपना साकार कर सकते हैं और वो है Pradhan Mantri Awas Yojana, जी हाँ दोस्तों इस योजना के तहत आप ले सकते हैं लोन वो भी केवल 2% सालाना की ब्याज दर पर और खरीद सकते हैं अपने और अपने परिवार के लिए एक सपनो का घर।
PMAY Urban कैसे दे रहा है यह इतना सस्ता ब्याज दर का लोन , ये आगे चल कर आपको इस पोस्ट में समझाऊंगा और प्रूफ भी दूंगा। पढ़ते रहिये इस स्कीम में बारे में लास्ट तक।
Pradhan Mantri Awas Yojana क्या है ?
प्रधानमंत्री आवास योजना जिसे PMAY भी कहा जाता है को प्रधान मंत्री द्वार 25 जून 2015 को लांच किया गया। इस योजना के दो भाग हैं। PMAY Urban एवं PM Awas Yojana Gramin इस योजना के तहत वर्ष 2022 तक पूरे भारत वर्ष में 80 लाख ऐसे लोगो को घर देने का मिशन लिया गया है जिनके पास अपना खुद का घर नहीं है।
भारत सरकार द्वारा लिया गया यह मिशन आजादी के 75 साल पूरे होने पर कम्पलीट करने का टारगेट लिया गया है। इस योजना को दो भागो में बांटा गया है PMAY -U और PMAY -G . PMAY -U का मतलब है “pradhan mantri awas yojana Urban और “PMAY -G ” का मतलब है “pradhan mantri awas yojana Gramin ” PMAY योजना को MoHUA यानि मिनिस्ट्री ऑफ़ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के तहत लांच किया गया था।
आज इस लेख में हम PMAY Urban योजना के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
Home Loan 2% Interest Rate पर कैसे मिलेगा
सरकार देश के EWS (इकोनोमिकल वीकर सेक्शन ) और LIG (लोवर इनकम ग्रुप ) को शर्तो के साथ 6.5 % तक की होम लोन पर सब्सिडी यानी रियायत दे रही है।
अगर कोई व्यक्ति जो इन दोनों केटेगरी में आता है और वह 600000 तक का होम लोन लेता है जो की औसतन ब्याज दर 8.5% है तो PMAY-U योजना के तहत उसे 6.5 % ब्याज दर की सब्सिडी मिलेगी। अगर 8.5% ब्याज दर में से 6.5% ब्याज दर निकलते हैं तो 600000 तक होम लोन पर उसे 2% ही इंटरेस्ट देना पड़ेगा जिसकी क़िस्त (EMI ) 20 वर्ष तक चूका सकता है।
Pradhan Mantri Awas Yojana Subsidy कैसे मिलती है
Pradhan Mantri Awas Yojana Subsidy को चार भागो में बांटा गया है।
EWS -Subsidy इकोनोमिकल वीकर सेक्शन सब्सिडी -> 600000 तक के होम लोन की राशि की ब्याज दर पर 6.5 % सब्सिडी
LIG -Subsidy लो इनकम ग्रुप सब्सिडी -> 600000 तक के होम लोन की राशि की ब्याज दर पर 6.5 % सब्सिडी
MIG I -Subsidy मिडिल इनकम ग्रुप सब्सिडी -> इस ग्रुप के लोगो को 9 लाख तक के होम लोन के इंटरेस्ट रेट पर 4% और 12 लाख तक के होम लोन की राशि के इंटरेस्ट रेट पर 3% की सब्सिडी मिलेगी
MIG II – Subsidy मिडिल 1 इनकम ग्रुप सब्सिडी -> इस ग्रुप के लोगो को 9 लाख तक के होम लोन के इंटरेस्ट रेट पर 4% और 12 लाख तक के होम लोन की राशि के इंटरेस्ट रेट पर 3% की सब्सिडी मिलेगी
Pradhanmantri Aawas Yojana Category क्या होती हैं।
Pradhanmantri Aawas Yojana Scheme के तहत लाभ लेने वाले आवेदनकर्ताओ को 4 केटेगरी में बांटा गया है।
EWS -Economically Weaker Section (इकोनोमिकल वीकर सेक्शन ) :
ऐसे व्यक्ति जिनकी पति और पत्नी की आय सालाना 300000 से कम है यानी परिवारिक आय 300000 से कम हैं वो Economically Weaker Sectio में आते हैं
LIG – Low Income Group (लौ इनकम ग्रुप ) :
ऐसे व्यक्ति जिनकी पति और पत्नी की आय सालाना 300000 से 600000 तक है यानी घरेलु आय 300000 से 600000 हैं वो Low Income Group में आते हैं
MIG I -Middle Income Group I (मिडिल इनकम ग्रुप 1 ):
ऐसे व्यक्ति जिनकी पति और पत्नी की आय सालाना 6 00000 से 12 00000 तक है यानी घरेलु आय 6 00000 से 12 00000 हैं वो Middle Income Group I में आते हैं
MIG II -Middle Income Group II (मिडिल इनकम ग्रुप 2 ):
ऐसे व्यक्ति जिनकी पति और पत्नी की आय सालाना 1200000 से 1800000 तक है यानी घरेलु आय 1200000 से 1800000 हैं वो Middle Income Group I में आते हैं
Pradhan Mantri Awas Yojana Eligibility क्या है।
pradhan mantri awas yojana subsidy का लाभ केवल चार केटेगरी के लोन आवेदकों को ही मिलता है। जो इस प्रकार से हैं।
- EWS -Economically Weaker Section
- LIG – Low Income Group
- MIG I -Middle Income Group I
- MIG II -Middle Income Group II
PMAY के EWS और LIG ग्रुप सब्सिडी के लाभ लेने के लिए अगर नया घर बनाना है या नया घर खरीदना है तो आवेदनकर्ता यानी होम ओनर या होम जॉइंट ओनर एक महिला का होना जरूरी है। अगर पुराने घर में ही और अधिक कमरे बनाने हैं तो होम ओनर पुरुष को भी यह सब्सिडी मिलेगी।
EWS/LIG ग्रुप की सब्सिडी लेने के लिए नए बनाये जाने वाले घर का कार्पेट एरिया 30 स्क्वायर मीटर और 60 स्क्वायर मीटर होना चाहिए।
MIG 1 /MIG 2 ग्रुप सब्सिडी का लाभ लेने के लिए नए बनाये जाने वाले घर का एरिया 160 स्क्वायर मीटर और 200 स्क्वायर मीटर होना चाहिए।
ये भी पढ़ें :
Google Pay Personal and Term Loan | Google Pay Loan Kaise Le
AXIS Bank Personal Loan VS HDFC Bank Personal Loan Comparison 2021
Pradhan Mantri Awas Yojana Interest Rate कितना होता है।
Pradhan Mantri Awas Yojana Interest Rate पर सब्सिडी अलग अलग ग्रुप को अलग अलग मिलती है।
1. EWS/LIG ग्रुप को 600000 तक के होम लोन के Interest Rate पर 6.5 % की सब्सिडी मिलती है।
2. MIG 1 /MIG 2 ग्रुप को 900000 लाख के होम लोन के इंटरेस्ट रेट पर 4 % और 1200000 तक के होम लोन के इंटरेस्ट रेट पर 3 % की सब्सिडी मिलती है।
अगर EWS/LIG ग्रुप के आवेदनकर्ता 6 लाख से अधिक लोन लेते हैं तो 6 लाख से ऊपर की राशि पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती है यानी 6 लाख से ऊपर की राशि पर पूरा इंट्रेस्ट रेट देना पड़ेगा जो बैंक चार्ज करता है।
अगर MIG 1 /MIG 2 के आवेदनकर्ता 9 लाख और 12 लाख से ऊपर का होम लोन लेते हैं तो उन 9 लाख और 12 लाख से ऊपर की राशि पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती है यानी 9 लाख और 12 लाख से ऊपर का इंटरेस्ट रेट पूरा लिया जायेगा जो बैंक का इंटरेस्ट रेट है।
Pradhan Mantri Awas Yojana की home loan subsidy के लिए कहाँ पर अप्लाई करें
Pradhan Mantri Awas Yojana की सब्सिडी सभी सरकारी बैंको , प्राइवेट बैंको, स्माल फाइनेंस बैंको और फाइनेंस कंपनियों से जो होम लोन देती हैं , से मिलेगा। इस स्कीम के लिए आप ऑनलाइन pmaymis.gov.in की सरकरी वेबसाइट पर भी अप्लाई कर सकते हैं। अपने शहर के कॉमन सर्विस सेंटर पर भी इस स्कीम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
PMAY List में नाम कैसे चेक करें।
PMAY list में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको pmay mis की अधिकारी वेबसाइट को गूगल पर सर्च करना पड़ेगा।

इसके बाद pmay urban की वेबसाइट खोलने के बाद सबसे ऊपर मेनू में बाईं तरफ Search Beneficiary के लिंक पर क्लिक करना है और उसके बाद ड्राप डाउन में Search by Name के लिंक पर क्लिक करना है।

इसके बाद अगले पेज पर अपना आधार कार्ड नंबर सर्च बॉक्स में डाल कर सर्च करना है। अगर आपका नाम pradhan mantri awas yojana list में होगा तो स्क्रीन पर आ जायेगा अगर आपका नाम list में नहीं होगा तो स्क्रीन पर नहीं आएगा।
ये भी पढ़ें :
ICICI Personal Loan Ki Poori Jankari | ICICI Personal Loan Kaise Le
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का पर्सनल लोन | State Bank of India ka Loan Kaise le
2 thoughts on “Pradhan Mantri Awas Yojana Ka laabh kaise le | 2% Interest Rate par Home Loan Kaise Le | PMAY Home Loan Kya hai”