पहली बार जब आपने SBI की वेबसाइट पर विजिट किया होगा और SBI home loan interest rate के बारे में जानने की कोशिश की होगी तो एक बार मेरी तरह कन्फुज जरूर हुए होगा , आप ही क्या आम साधारण आदमी कोई भी ये Banking की टेक्निकल भाषा को पढ़कर कन्फुज हो जाता है। कहीं पर BPS लिखा हुआ है तो कहीं पर EBLR लिखा हुआ है और ये EBR किस चिड़िया का नाम है ये तो पता ही नहीं।

ये ही तो चीजे होती हैं जो एक आप आदमी के समझ से बहार होती हैं और Bank या कोई भी कंपनी महंगे से महंगा प्रोडक्ट भी कस्टमर्स को बेच देते हैं और जब उसकी पूरी जानकारी कस्टमर के समझ में आती है तब तक चीजें हाथ से छूट जाती हैं। लेकिन आप बिलकुल भी परेशान मत होना क्योंकि यहाँ इस वेबसाइट पर हम ये बैंकिंग भाषा को आसान भाषा में समझते हैं ताकि आप इन्हे अच्छी तरह से समझ कर और दुसरे बैंको से तुलना करके ही कोई प्रोडक्ट खरीद सकें।
इससे पहले की में इन डिफिकल्ट शब्दों को एक्सप्लेन करू, तो आपके लिए खुशखबरी ये है की SBI ने त्योहारों के अवसर पर अपने SBI ने अपने home loan interest में छूट दी है जो सभी के लिए लागू है।
SBI Home Loan Festival Offers
- त्योहारों के अवसर पर SBI कम Interest Rate होम लोन दे रहा है।
- त्योहारों के अवसर पर SBI कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ले रहा है।
- समय से पहले लोन अदा करने पर कोई pre payment पेनल्टी नहीं ली जाएगी।
- Home Loan ओवर ड्राफ्ट के रूप में भी ले सकते हैं।
- आपके होम लोन पर इंटरेस्ट रेट रोजाना के रेडूसिंग बैलेंस के आधार पर लिया जाता है।
- SBI किसी तरह का एडमिनिस्ट्रेटिव या हिडन चार्ज नहीं ले रहा है।
वर्तमान SBI Home Loan Interest Rate
वर्तमान में SBI ने होम लोन इंटरेस्ट रेट कम किये हैं जो कुछ नियमो और शर्तो के आधार पर हैं। SBI home loan interest rate क्रेडिट स्कोर के आधार पर ले रहा है। अगर किसी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो उसका interest rate कम लिया जा रहा है और अगर किसी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है तो उससे इंटरेस्ट रेट ज्यादा वसूला जा रहा है।

SBI home loan interest rate 2021 गिरकर मात्र 6.70% पर आ गया है जो सबसे लोवेस्ट है। ये कम ब्याज दर का होम लोन किन किन लोगो को और कैसे मिलेगा इसे समझने की जरूरत है।
क्रेडिट स्कोर based SBI होम लोन इंटरेस्ट रेट।
क्रेडिट स्कोर का महत्त्व तो दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है , अब हर बैंक लोन देते वक्त क्रेडिट स्कोर को महत्त्व देते हैं और कई बार जब क्रेडिट स्कोर अच्छ नहीं होता है तो बैंक लोन देने से मना भी कर देता है।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सबसे कम ब्याज दर का होम लोन सबसे अच्छे क्रेडिट स्कोर के व्यक्ति को ऑफर कर रहा है। अगर किसी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर 800 से ऊपर है और वह जॉब करता है तो बैंक उसे सबसे कम इंटरेस्ट रेट 6.70% लोन दे देता है।
SBI Zero Balance Account 2021 Kaise Khulwayen
SBI होम लोन की ब्याज दर कैसे निर्धारित करता है
होम लोन की ब्याज दर कई फैक्टर्स पर आधारित होती है , यह व्यक्ति दर व्यक्ति अलग अलग हो सकती है। अगर दो एक जैसे व्यक्ति एक ही ऑफिस में एक ही पोस्ट पर और एक जैसे तनख्वाह लेते हैं तो उनके home loan की ब्याज दर अलग अलग हो सकती है। सबसे पहला फर्क तो उनका क्रेडिट स्कोर डाल सकते है और अगला फर्क उनके द्वारा लिए गए लोन की राशि। कम लोन राशि की ब्याज दर कम हो सकती है और ज्यादा लोन राशि की ब्याज दर ज्यादा होती है।
SBI Home Loan के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ शब्द और उनके महत्त्व
SBI अपने होम लोन इंटरेस्ट रेट में एक EBLR शब्द का इस्तेमाल करता है। ये EBLR क्या होता है। आसान सी भाषा में EBLR एक कंट्रोल रेट होता है जिसे बाहरी बेंचमार्क उधार दर (External Benchmark Lending Rate) भी कहा जाता है। यह एक मिनिमम इंटरेस्ट रेट होता है जिसके आधार पर कमर्शियल बैंक या कम्पनीज लोन उपलब्ध करा सकती है। इस रेट से निचे इंटरेस्ट रेट पर लोन देने की अनुमति नहीं होती है। वर्तमान में EBLR रेट 6.65% है। EBLR को हिंदी में बाहरी बेंचमार्क उधार दर भी बोला जाता है।

SBI अपने होम लोन के इंटरेस्ट रेट इस EBLR के आधार पर ही कम या ज्यादा करता है। आपने SBI की वेबसाइट पर BPS भी पढ़ा होगा ! अब ये PBS क्या होता है , चलिए BPS के बारे में भी जान लेते हैं।
How to do SBI Home Loan Calculation
बैंक की भाषा BPS क्या होता है।
BPS Basis Points होते हैं जो लोन के इंट्रेस्ट रेट को कम या ज्यादा करने की मानकता होती है। SBI 30 लाख तक का लोन EBLR + 15 bps पर देता है , इसका मतलब है की EBLR यानि बाहरी बेंचमार्क उधार दर वर्तमान में 6.65% है और अगर इसमें 0.15% इसमें जोड़ देते हैं तो SBI वर्तमान होम लोन इंटरेस्ट रेट 6.80% हुआ। BPS हमेशा 0. के बाद काउंट होती है।
बैंक की भाषा में LTV क्या होता है।
होम लोन में LTV एक बैंक भाषा का शब्द होता है जिसे लोन टू वैल्यू कहा होता है। लोन टू वैल्यू का मतलब होता है की जिस सम्पति पर लोन होना होता है उसकी वैल्यू के अनुपात में लोन सेंक्शन किया जाता है। सम्पति के मूल्य के आधार पर ही कोई बैंक या फाइनेंस कंपनी लोन देती है जिसे LTV कहा जाता है। यह अनुपात प्रतिशत अलग अलग होता है जो लोन लेने वाले व्यक्ति के प्रोफेशन , सम्पति को लोकेशन और सम्पति की वैल्यू पर आधारित होता है।
SBI बैंक होम लोन देते वक्त 0.10% एक्स्ट्रा इंटरेस्ट रेट चार्ज करता है अगर कोई सम्पति की वैल्यू (LTV ) का 80 से 90% के बीच में लोन लेता है।
बैंक भाषा में RG क्या होता है।
RG का मतलब रिस्क ग्रेड (Risk Grade ) होता है। बैंक home loan देते वक्त लोन लेने वाले का रिस्क ग्रेड चेक करता है। जितना रिस्क ग्रेड ज्यादा होता है उससे उतना ही ज्यादा इंटरेस्ट रेट चार्ज करता है। ये रिस्क ग्रेड व्यक्ति के प्रोफेशन , उम्र , इनकम के आधार पर होते हैं।
SBI भी रिस्क ग्रेड (RG ) 4 से 6 के बीच के कस्टमर्स से 0.10 % एक्स्ट्रा ब्याज दर वसूलता है।
SBI औरतो के लिए 0.5% तक का डिस्काउंट इंटरेस्ट रेट में देता है।
अगर कोई व्यक्ति SBI की ऑनलाइन डिजिटल ऐप YONO से लोन अप्लाई करता है तो उसे 0.5% का ब्याज में डिस्काउंट देता है
SBI Online Account Opening प्रोसेस।
SBI home loan interest rate की वर्तमान टेबल इस प्रकार से है।
Loan Amount | Salaried | Salaried |
Term Loan | MaxGain | |
30 लाख तक का होम लोन | 6.80% | 7.15% |
30 लाख और 75 लाख के बीच का लोन | 7.05% | 7.40% |
75 लाख से ऊपर होम लोन | 7.15% | 7.5% |

Interest Rate For Self Employed
अगर किसी व्यक्ति की इनकम सैलरी से नहीं आती है और वह लोन लेना चाहता है तो उसको सैलरी पर्सन से 0.15% इंटरेस्ट रेट ज्यादा देना पड़ेगा
1 thought on “SBI Home Loan Interest Rate 2021 in Hindi | Cheap Home Loan Interest”